राजनांदगांव

उड़ते रंग-गुलाल के साथ छाई होली की खुमारी
17-Mar-2022 12:45 PM
उड़ते रंग-गुलाल के साथ छाई होली की खुमारी

त्यौहारी रंग में डूबा बाजार, 18 को रंगोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मार्च। 
रंगों के त्यौहार होली में उड़ते रंग-गुलाल के साथ होली की खुमारी छाने लगी है। आज शाम जहां होलिका दहन के साथ रंग और मस्ती के इस त्यौहार का आगाज होगा। वहीं कल शुक्रवार को गली-मुहल्लो में लोग रंगो में डूबे नजर आएंगे। होली पर्व को लेकर लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। युवाओं के बीच त्यौहार को लेकर धमा-चौकड़ी शुरू हो गई है।

बाजार में त्यौहार का असर दिख रहा है। त्यौहार के लिए लोग नौनिहालों की पसंद के अनुरूप पिचकारियां, रंग और मिठाईयों की खरीदी में जुटे हुए हैं। पर्व के उत्साह को नगाड़ों की थाप बढ़ा रही है। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी त्यौहारी माहौल बन गया है। छोटे बच्चे आज से ही रंग खेलने में मशगूल हो गए। होली में खास रंगों की बाजार में मांग बढ़ी है। विशेष रंगों की पहचान वाले दूसरे राज्यों के कुछ व्यापारी रंग का कारोबार कर रहे हैं। सालों से व्यापारी यहां आकर होली में रंग बेचने का व्यवसाय कर रहे हैं। शहर के व्यापारिक मार्गों में आज खरीदी-बिक्री के लिए सुबह से ही चहल-पहल रही।

निगरानी के लिए जवान तैनात
शांतिपूर्वक होली मनाने के लिए राजनांदगांव पुलिस का इस बार सख्त पहरा रहेगा। त्यौहार के मौके पर पुलिस ने उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों के इस बार शहर के अलावा समूचे जिले में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। अमनपंसद लोगों के बीच उत्पात मचाने वालों पर पुलिस सीधे कार्रवाई करेगी। बताया जाता है कि त्यौहार से पहले पुलिस ने पूरे जिले के आदतन अपराधियों को हिरासत में लिया है।


 

डोंगरगढ़ शहर में निकली फ्लैग मार्च
होली पर्व को दृष्टिगत रखते एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर होली त्यौहार को सौहाद्र्र और शांतिपूर्वक मनाए जाने के लिए पुलिस जवानों ने डोंगरगढ़ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही लोगों को शांतिपूर्वक होली त्यौहार मनाने अपल की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news