बालोद

नगाड़े की थाप व डीजे की धुन में फाग गीत गाए साहू समाज की महिलाएं
23-Mar-2022 6:49 PM
नगाड़े की थाप व डीजे की धुन में फाग गीत गाए साहू समाज की महिलाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 23 मार्च। तहसील साहू संघ महिला प्रकोष्ठ तहसील द्वारा स्थानीय साहू सदन भवन मे होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साहू समाज की आराध्य देवी भक्त मां कर्मा की पूजा अर्चना कर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा की गई। आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अंजू साहू संगठन सचिव, सत्यवती साहू पूर्व प्रचार सचिव, द्रोपती साहू सचिव महिला प्रकोष्ठ, भामिनी साहू पूर्व कार्यकारिणी सदस्य जिला साहू संघ बालोद विशेष रूप से उपस्थित थे।

होली मिलन  के अवसर पर महिलाओं द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व फाग गीत गायन का आयोजन किया गया। जहां प्रतिभागियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं नगाड़े की थाप और डीजे की धुन में फाग गीत गाए तथा सभी ने पूरे उत्साह के साथ जमकर नृत्य कर होली मिलन के कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम का संचालन रेखा साहू अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एवं  रेणुका साहू ने किया। कार्यक्रम में  निर्मला साहू उपाध्यक्ष, मंजू साहू संगठन सचिव, उमा साहू कोषाध्यक्ष, कमला साहू सह प्रचार सचिव, चंपा देवी साहू सह सचिव, राधिका साहू सह संगठन सचिव महिला  प्रकोष्ठ, रेवती साहू, आशा साहू, भूमिका साहू, नोमेश्वरी साहू, हेमपुष्पा साहू, चित्ररेखा साहू, कल्याणी साहू, रेखा साहू, दामिनी साहू, निर्मला कलिहारी, वीणा साहू, राजेश्वरी साहू, रामेश्वरी साहू, पार्वती साहू, पुष्पा साहू, सरस्वती साहू, भुनेश्वरी साहू, अंजनी साहू, गीता साहू, रमशिला साहू, भिलेश्वरी साहू , अनिता साहू, दुलेश्वरी साहू, गोमती साहू, शिवकुमारी साहू, संगीता साहू, ओमती साहू, सोनबती साहू, गोदावरी साहू,  कौशल्या साहू, रामेश्वरी साहू, तुलेश्वरी साहू, सुनीता साहू, कुमारी साहू, जग्गो साहू, प्याला साहू  खोमिन साहू,व महिला पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news