बालोद

नपा उपाध्यक्ष ने बायपास-अस्पताल निर्माण पर कलेक्टर से की चर्चा
24-Mar-2022 6:06 PM
नपा उपाध्यक्ष ने बायपास-अस्पताल निर्माण पर कलेक्टर से की चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 24 मार्च। बायपास सडक़ एवं 100 बिस्तर अस्पताल की मांग को लेकर नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन को चक्का जाम करने से पूर्व राजहरा पुलिस द्वारा उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया, तो वहीं 23 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे एक ट्रक ने सायकल सवार युवक को अपनी चपेट मे ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई।

विदित हो कि एक सप्ताह पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन ने नगर में बायपास सडक व 100 बिस्तर अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था। वहीं सौंपे गए ज्ञापन मे उन्होंने 22 मार्च तक मांग पूरी नहीं होने पर 23 मार्च से नगर के मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करने की बात कही गई थी।

जिस पर दिन बुधवार की सुबह राजहरा पुलिस द्वारा नगर पालिका उपाध्यक्ष के घर पहुंचकर उसे आंदोलन मे बैठनें से पहले ही गिरफ्तार कर राजहरा थाने लाया गया।

दिखाया जायेगा काला झंडा नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन ने 23 मार्च को पुन: कलेक्टर को पत्र भेजकर बायपास सडक व 100 बिस्तर अस्पताल की मांग करते हुए, कहा कि जब तक उक्त दोनों ही कार्य प्रारंभ नहीं हो जाते तब तक नगर मे सांसद, विधायक या शासन का कोई भी मंत्री नगर मे आता है तो उसे काला झंडा दिखाया जायेगा। जिसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। वहीं दुघर्टना मे मृत युवक के परिजनों को 50 लाख रुपयों का मुआवजा राशि देने की मांग की गई है।

सडक़ दुघर्टना में युवक की मौत

नगर के मुख्य मार्ग पर दिनों दिन बढ रहे यातायात दबाव के चलते आये दिन दुघर्टनाएं तो कई लोगों की मौत भी हो गई है। जिसको लेकर नगर पालिका उपाध्यक्ष द्वारा 23 मार्च को चक्का जाम किया जाना था। चक्का जाम करने के पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तो वही नगर के मुख्य मार्ग पर ही दिन बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे एक 14 चक्का ट्रक चालक ने एक सायकल सवार युवक को अपनी चपेट मे ले लिया जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुंसार उक्त युवक राजहरा से लगे ग्राम अरमुरकसा निवासी जोहन राम (40) वर्ष का होना बताया जा रहा है। उक्त घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक फरार हो गया। राजहरा पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news