राजनांदगांव

देवव्रत के करीबी कांग्रेस में शामिल
26-Mar-2022 12:54 PM
देवव्रत के करीबी कांग्रेस में शामिल

सीएम बघेल के समक्ष कांग्रेस प्रवेश
 

राजनांदगांव, 26 मार्च। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव हेतु प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा यशोदा वर्मा के नाम मुहर लगाने के बाद स्व देवव्रत सिंह के खास रणनीतिकार सलाहकार और कर्मठ कार्यकर्ताओं के रूख पर निगाहें  टिकी हुई थी। देवव्रत के करीबी चालीस से अधिक कार्यकर्ताओं ने खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन और रवि घोष प्रभारी महामंत्री प्रशासन से मिलकर एक साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस प्रवेश कर चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास पेश कर दिए हंै। उक्त अवसर पर भूपेश बघेल कांग्रेस के पुराने साथियों को पुन: एकजुट होते देख खुशी जताई है।

इधर प्रत्याशी और संगठन के विभिन्न मुख्यालयों खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा, बकरकट्टा, दनिया, बुदेली, उदयपुर,  जालबाधा में सक्रिय कार्यकर्ताओं में उक्त राजनैतिक घटना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोगों को अब वही पुराना मजबूत कांग्रेस नजर आ रहा है।

विदित हो कि अब उक्त क्षेत्र के चुनाव में बहुत ही कम दिवस शेष रह गए हैं। इन हालातों में किसी भी दल या प्रत्याशी को नियमों के भीतर रहकर अधिक से अधिक इलाकों पर पहुंचकर लोगों तक अपनी बात रखनी है, जो बिना जवाबदार कार्यकर्ताओं के संभव नहीं होगा, जो इनके कांग्रेस प्रवेश से संभव हो सकेगा।

कांग्रेस प्रवेश के पश्चात प्रवेश करने वाले नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम, केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, कवासी लखमा  सहित विभिन्न नेताओं-पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। कांग्रेस के वरिष्ठ संजू चंदेल रंजीत चंदेल के सहयोग से प्रवेश करने वालों में सज्जाक खान, संजीव दुबे, सुदीप श्रीवास्तव, हेमंत वैष्णव, प्रमोद सिंह ठाकुर, ललित महोबिया, गुलशन तिवारी, कैलाश शर्मा, लाखेश्वर चंदेल, अख्तर सोलंकी, अनुराग सोनी, राजेश चौबे, राजेश मिश्रा, कपिनाथ महोबिया, रणजीत चंदेल, शैलेश देवांगन, विकेश सिंग, जयकरण धनकर नायडू, राम लेखराम डहरवाल, कमलेश जंघेल, लक्ष्मण विश्वकर्मा, दिनेश साहू, पन्ना पटेल, चिमन खान, अमर लाल पटेल, सुखेन पटेल, छोटू सिंह, राजा सोलंकी सहित लगभग 40 कार्यकर्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रवेश करने वाले लोगों ने छुईखदान नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की मांग भी रखी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news