राजनांदगांव

रामपुर-जंगलपुर निकली जनजागरूकता रैली
26-Mar-2022 2:19 PM
रामपुर-जंगलपुर निकली जनजागरूकता रैली

राजनांदगांव, 26 मार्च। शासकीय दिग्विजय कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ. केएल टांडेकर के मार्गदर्शन व विभागाध्यक्ष प्रो. युनूस रजा बेग के निर्देशन में विभाग द्वारा विश्व जल दिवस पर विभिन्न गतिविधि का आयोजन किया गया।
एमएससी पूर्व तथा अंतिम रसायन शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों तथा प्राध्यापकों के सामुहिक योगदान से ग्राम जंगलपुर और रामपुर में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान कि शुरूआत जनजागरूकता रैली के माध्यम से गांव में जल संरक्षण के उपाय की जानकारी देते लोगों को प्रेरित किया कि भविष्य के लिए जल को किस प्रकार बचानाहै। साथ ही गांव के चौराहे पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक नाटक की प्रस्तुति दी गई। जिसका मुख्य विषय भी जल सरक्षण के उपाय रखा था। समस्त गतिविधियों में डॉ. प्रियंका सिंह, प्रो. गोकुलराम निषाद, प्रो. रीमा साहू, डॉ. डाकेश्वर कुमार वर्मा, प्रो. विकास कांडे, डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा, प्रो.शरद कुमार तिवारी, प्रो. लिकेश्वर सिन्हा, प्रो. भारती यारदा एवं प्रो. विभा विश्वकर्मा की सक्रिय सहभागिता रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news