राजनांदगांव

गंडई के कांग्रेस-भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी
27-Mar-2022 1:31 PM
गंडई के कांग्रेस-भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी

दोनों दल के कार्यकर्ताओं ने की शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगां-गंडई, 27 मार्च।
खैरागढ़ उपचुनाव में कार्यकर्ताओं की बैठकों के बीच भाजपा-कांग्रेस के अध्यक्षों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गंडई के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू और भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल से कार्यकर्ता खफा हैं।  ऐन चुनाव के वक्त कार्यकर्ताओं की नाराजगी दोनों दल की सियासी समीकरण को बिगाड़ सकती है। पार्टी किसी भी सूरत में कार्यकर्ताओं से नाराजगी मोल लेने तैयार नहीं है। पहला मामला गंडई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश साहू के कथित मनमानी को लेकर युवक कांग्रेस के सदस्यों ने चुनाव प्रभारी अटल श्रीवास्तव के समक्ष सामने आया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के खिलाफ शिकवा-शिकायत बढ़ते देखकर श्रीवास्तव को चुनाव के बाद मामले का निपटारा करने का भरोसा देना पड़ा है। युवक कांग्रेस के महासचिव भिगेश यादव और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष साकेत दुबे ने पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रभारी को अवगत कराया है। इसके अलावा   मुख्य चुनाव प्रभारी रविन्द्र चौबे से लेकर प्रभारी मंत्री और अन्य सांगठनिक नेताओं को अध्यक्ष के कामकाज के तौर-तरीके की जानकारी दी गई है। चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं का रूठा रूख पार्टी प्रत्याशी के लिए भारी पड़ सकता है। इधर भाजपा में भी वही हाल है। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल के खिलाफ महिला मोर्चा की प्रीति तिवारी ने न नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बैठक को लेकर सूचना नहीं दिए जाने पर मंडल अध्यक्ष को घेरा।

मिली जानकारी के मुताबिक गंडई में कांग्रेस और  भाजपा अध्यक्षों के राजनीतिक कामकाज से कई लोग नाखुश है। कई कार्यकर्ता अब भी बैठकों से दूर है। इसके पीछे गुटीय लड़ाई को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। गंडई इलाका उपचुनाव के नतीजे में निर्णायक भूमिका अदा करेगा। गंडई में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं कांग्रेस को भाजपा को पछाडऩे के लिए ताकत लगानी होगी। दोनों ही दल अपने कार्यकर्ताओं की नाराजगी से परेशानी में है। उपचुनाव में तय समय पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर नहीं करने से नतीजे पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news