राजनांदगांव

खैरागढ़ उपचुनाव, प्रदेश भाजपा सहप्रभारी नीतिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को किया चार्ज
27-Mar-2022 2:55 PM
खैरागढ़ उपचुनाव, प्रदेश भाजपा सहप्रभारी नीतिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को किया चार्ज

खैरागढ़, छुईखदान, गंडई मंडल की बैठक में दिए चुनावी टिप्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 मार्च।
खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने सांगठनिक ताकत झोंक दी है। चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए राष्ट्रीय और संगठन के आला नेताओं ने जिम्मा मिलते ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक शुरू कर दी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा के सहप्रभारी नीतिन नवीन ने शनिवार को चुनाव की तैयारी को लेकर खैरागढ़, छुईखदान और गंडई के मंडल स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। नीतिन ने चुनाव को लेकर न सिर्फ कार्यकर्ताओं को चार्ज किया, बल्कि विपक्षी कांग्रेस को हराने के चुनावी टिप्स दिए।

नीतिन के साथ चुनाव प्रभारी खुबचंद पारख और जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव तथा पार्टी प्रत्याशी कोमल जंघेल भी मौजूद थे। बैठक में सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार की खामियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं से बिना किसी वाद-विवाद के पूरी ताकत के साथ चुनाव लडऩे आह्वान किया।

इस बीच तीनों मंडल की बैठकों में कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया। भाजपा उम्ममीदवार कोमल जंघेल की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे गए। वहीं कांग्रेस को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई।

चार-पांच अप्रैल को पुरंदेश्वरी की आने की संभावना
खैरागढ़ उपचुनाव में चुनाव प्रचारक के रूप में प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का भी नाम है। अगले माह 4-5 अप्रैल को पुरंदेश्वरी के खैरागढ़ में प्रचार करने की संभावना है। फिलहाल वह राजनीतिक कार्यक्रम के चलते उड़ीसा दौरे पर हैं। इसके बाद वह गोवा में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। वहां से वह 4 व 5 अप्रैल को खैरागढ़ पहुंच सकती हैं। प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी के आने से उपचुनाव में बयानबाजी का सिलसिला भी तेज हो सकता है। वहीं 10 अप्रैल को प्रचार थमने से पूर्व डेढ़ दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय, प्रांतीय और केंद्रीय मंत्रियों के पहुंचने की संभावना है। जिनमें प्रमुख रूप से मप्र सीएम शिवराज सिंह चौहान और नागरिक उदयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई प्रमुख नेता के पहुंचने के आसार हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news