राजनांदगांव

शहर कांग्रेस सचिव को जनभागीदारी समिति ने किया बर्खास्त
28-Mar-2022 1:51 PM
शहर कांग्रेस सचिव को जनभागीदारी समिति ने किया बर्खास्त

बलात्कार के आरोप में जेल में बंद गजभिये
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 मार्च। बलात्कार के आरोप में जेल में बंद शहर कांग्रेस सचिव विकास गजभिये को दिग्विजय कॉलेज जनभागीदारी समिति ने बर्खास्त कर दिया है। गजभिये समिति में बतौर सदस्य कॉलेज व्यवस्था और शैक्षणिक कार्य कर रहे थे।

अध्यक्ष रईस अहमद शकील ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गजभिये को बर्खास्त करने का निर्णय किया। समिति की नजर में गजभिये पर लगे आरोप काफी संगीन है। अध्यक्ष श्री शकील ने कड़ा रूख अख्तियार करते समिति की सदस्यता से गजभिये को बाहर कर दिया। दिग्विजय कॉलेज एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। लिहाजा किसी भी अपराधी गतिविधियों में शामिल होने अथवा आरोप लगने से संस्थान की गरिमा प्रभावित होती है।

अध्यक्ष ने इसी के मद्देनजर तत्परतापूर्वक गजभिये पर कार्रवाई की है। इससे पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी ने भी गजभिये को पद से हटा दिया है। इस मामले में कांग्रेस की काफी किरकिरी हो रही है। सत्तारूढ़ दल के एक जिम्मेदार पदाधिकारी होने के बावजूद गजभिये ने एक महिला का न सिर्फ शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी। पति को धमकाने और अपने साथ हुए शारीरिक शोषण के खिलाफ महिला ने पुलिस से शिकायत की। चिखली पुलिस ने सीधा आरोपी को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news