राजनांदगांव

मानव बने युकां के प्रदेश संयोजक
29-Mar-2022 3:05 PM
मानव बने युकां के प्रदेश संयोजक

राजनांदगांव, 29 मार्च। भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय कन्वेनर एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी केके शास्त्री द्वारा एक सूची जारी की गई। जिसमें जिले के सक्रिय युवा नेता मानव देशमुख को प्रदेश संयोजक के पद से नवाजा गया। सूची में दो प्रदेश कन्वेनर, 5 प्रदेश संयोजक, 8 प्रदेश सह-संयोजक के साथ 19 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला संयोजक की नियुक्ति की गई। इसके अलावा पूर्व एनएसयूआई जिला सचिव दिव्यांश चौरडिया को राजनांदगांव जिला संयोजक नियुक्त किया गया।

छग युवा कांगेस प्रदेश संयोजक श्री देशमुख ने बताया कि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का यह पद एक बेहद महत्वपूर्ण पद है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी एवं महत्वकांक्षी योजनाओं और कांग्रेस की विचारधारा को प्रदेशवासियों तक पहुंचाना एवं केंद्र में बैठी मोदी सरकार की विफलता और कुनीतियों को उजागर करना मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पद के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news