कोण्डागांव

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
31-Mar-2022 9:58 PM
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 31 मार्च।
मंहगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तबस्सुम  बानो के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से हाथ में मंहगाई महोत्सव के बैनर को लेकर बस स्टैंड होते हुए पेट्रोल पम्प पहुंच पेट्रोल डीजल डलवाने वाले सभी लोगों को मुंह मीठा कराकर बढ़ती महंगाई व पेट्रोल, डीजल, रसोईगैस के बढ़ते दामों पर जनता की प्रतिक्रिया जानी।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि इस अनोखे प्रदर्शन के माध्यम से जनता को सिर्फ यह संदेश देना चाहते हंै कि देश के प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को शायद यह दिन प्रतिदिन बढ़ती मंहगाई अच्छी लगती हो, पर आमजनता इससे खुश नहीं है। जनता की आवाज को हम प्रदर्शन के माध्यम से बयां कर रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूम कलाल दीवान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबती मरकाम, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव वेदवती पोयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, जिला कांग्रेस महामंत्री गीतेश गांधी, सुरेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तबस्सुम बानो, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रितेश पटेल, प्रवक्ता जिला कांग्रेस शिल्पा देवांगन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नंदू दीवान, शहर महिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रीति भदौरिया, पार्षद शांति पांडे, योगेंद्र पोयाम, ललिता नेताम, आरती नेताम, शीतल कौर, पर्मेंद्र देवांगन, प्रवीण मिश्रा, कल्पेश दीवान के साथ भारी संख्या मे कांग्रेस जन मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news