कोण्डागांव

वन कर्मियों की मांगों का समर्थन किया सीपीआई ने
31-Mar-2022 10:07 PM
वन कर्मियों की मांगों का समर्थन किया सीपीआई ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव 31 मार्च।
अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे वन कर्मचारियों की मांगों का समर्थन सीपीआई ने किया है।

सीपीआई जिला परिषद कोण्डागांव के जिला सचिव तिलक पाण्डे ने बताया कि वन कर्मचारियों द्वारा जिला मुख्यालय कोण्डागांव में वनमण्डलाधिकारी दक्षिण वन मण्डल कार्यालय कोण्डागांव के समीप अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे स्थल पर पहुंचे और वन कर्मचारियों की मांगें जायज होने के कारण उनकी मांगों का समर्थन किया।

इस दौरान  तिलक पाण्डे ने समाचार पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से अपील की कि मुख्यमंत्री को वन कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा कर देना चाहिए। क्योंकि वन विभाग के इन्हीं कर्मचारियों की बदौलत ही वन क्षेत्र में हरे-भरे, पेड़-पौधे जीवित है। जिसकी वजह से ही पर्यावरण बचा हुआ है। वैसे भी देर सबेर वन कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करना ही होगा अच्छा हो कि समय रहते वन कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर उन्हें उनकी ड्यूटी पर जाने को कहा जाए। अन्यथा वन कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे होने का लाभ उठाते हुए कई लोगों के द्वारा वन क्षेत्र में खडे हरे-भरे पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई की जा सकती है।

वहीं गर्मी का मौसम होने से वन क्षेत्र के हरे-भरे पेड़ पौधों को नुकसान हो सकता है। कुल मिलाकर वन कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा कर देने में ही वन विभाग के कर्मचारियों सहित वन क्षेत्र के हरे-भरे पेड़ पौधों की भलाई है। यदि मुख्यमंत्री छ.ग. शासन वन कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं करते है। और वन क्षेत्र के हरे-भरे पेड़ पौधों को नुकसान होता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news