राजनांदगांव

छुईखदान में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सीएम
01-Apr-2022 12:55 PM
छुईखदान में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 1 अप्रैल।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार शाम को छुईखदान में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता में शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चार्ज करते उपचुनाव में प्रचंड बहुमत से जिताने का कार्यकर्ताओं से वादा लिया।

छुईखदान के राजमहल प्रांगण में आयोजित शाम को पहुंचे मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार की योजना और नीति-रीति के संदर्भ में हर वर्ग का ध्यान लाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों की आर्थिक शक्ति को मजबूत करते महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी कई योजना लागू की है। सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना एक क्रांतिकारी निर्णय है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर राजनीतिक हमला करते कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने चिटफंड कंपनियों को छत्तीसगढ़ में खुली लूट की अनुमति दी थी, जिसके चलते चिटफंड में कई लोगों की जीवनभर की संपत्ति हाथ से चली गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही लोगों के डूबे रकम चिटफंड कंपनियों की संपत्ति को नीलामी से जुटाए और उन्हें राशि वापस की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता के हित में सरकार लगातार कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के 71 विधायक हैं और यशोदा वर्मा के जीतने से खैरागढ़ में विकास की गंगा निरंतर बहेगी।

सम्मेलन को संबोधित करते आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि पूर्व  मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जो योजना बनाई थी वह किसी काम के नहीं थे। चरणपादुका, टिफिन वितरण और मोबाइल योजना के नाम पर जनता को छलने का काम किया।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने खैरागढ़- छुईखदान-गंडई के नाम से नया जिला बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद गंडई के चौक-चौराहों में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी-फटाखे फोडक़र खुशियों का इजहार किया। वहीं मिठाई से लोगों का मुंह मीठा किया।

साल्हेवारा में भाजपा का सम्मेलन
खैरागढ़ के आखिरी छोर में स्थित सबसे बड़े कस्बे साल्हेवारा में भाजपा का सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रमुख वक्ता के तौर पर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह पहुंची। वहीं सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव समेत पार्टी प्रत्याशी कोमल जंघेल समेत अन्य क्षेत्रीय नेता उपस्थित थे। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते पार्टी नेताओं ने कहा कि कार्यक्र्ताआं को प्रदेश सरकार की खामियों को लेकर जनता के बीच जाना है और यही भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा। सम्मेलन में साल्हेवारा क्षेत्र के दर्जनों गांव के कार्यकर्ता पहुंचे थे। सम्मेलन में एक स्वर में  पार्टी को जीताने का संकल्प लिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news