राजनांदगांव

पुरंदेश्वरी आंध्र-ओडि़शा में व्यस्त, खैरागढ़ प्रचार में आने की संभावना कम
05-Apr-2022 1:12 PM
पुरंदेश्वरी आंध्र-ओडि़शा में व्यस्त, खैरागढ़ प्रचार में आने की संभावना कम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 अप्रैल।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का राजनीतिक व्यस्तता के चलते खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार में आने पर संशय की स्थिति बन गई है। खैरागढ़ उपचुनाव प्रचार के लिए महज 5 दिन का ही वक्त शेष रह गया है। 10 अप्रैल की शाम को प्रचार की मियाद समाप्त हो जाएगी। ऐसे में डी. पुरंदेश्वरी का आंध्रप्रदेश और ओडि़शा में राजनीतिक और निजी यात्रा से खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार में शामिल होने की संभावना क्षीण नजर आ रही है।

खबर है कि प्रदेश प्रभारी आंधप्रदेश में 3 और ओडि़शा में 2 दिन के दौरे पर निकल रही है। आंध्रप्रदेश उनका गृह राज्य है। लगातार वह राजनीतिक दौरे करने के साथ-साथ निजी स्तर पर भी लोगों के बीच पहुंच रही है। वहीं वह 8 से 10 अप्रैल तक ओडि़शा के दौरे पर रहेंगी। खैरागढ़ उपचुनाव में उनके आने की संभावना से पार्टी में उत्साह का माहौल था। दूसरे राज्यों के दौरे से उनका प्रचार में शामिल होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। फिलहाल दिल्ली से खैरागढ़ उपचुनाव पर नजरें रखी हुई है।

चर्चा है कि पार्टी प्रत्याशी के चयन में भी कुछ मामलों को लेकर पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ के नेताओं से नाराज हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं से पैनल के बजाय एक उम्मीदवार का नाम भेजने की सिफारिश की थी। इससे परे पार्टी की ओर से 3 प्रत्याशियों के नाम भेज दिए गए थे। इसी बात को लेकर वह प्रदेश के नेताओं से नाराज हो गई है। उनके प्रचार से दूर रहने के पीछे भी इसी मतभेद को एक कारण माना जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news