राजनांदगांव

नांदगांव के सांई हॉस्टल को अपग्रेड करने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री द्वारा राशि स्वीकृत-सांसद
07-Apr-2022 6:44 PM
नांदगांव के सांई हॉस्टल को अपग्रेड करने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री द्वारा राशि स्वीकृत-सांसद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 7 अप्रैल। राजनांदगांव स्थित सांई हॉस्टल को अपग्रेड करने के लिए केद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के माध्यम से भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 63 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि लोक निर्माण विभाग द्वारा दिग्विजय स्टेडियम हेतु उपलब्ध कराए गए स्टीमेट के अनुसार  विभिन्न कार्यों पर व्यय की जाएगी। उक्त राशि का 10 प्रतिशत राशि लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करा दी गई है।

सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि उक्त राशि में से सांई हॉस्टल के सामने की दीवार, सांई हास्टल  के सामने वाले हिस्से में चेनलिंक फेंसिंग, गेट, एफ  ब्लाक में इंडोर स्टेडियम और बी-ब्लॉक स्थित हॉस्टल के आउटर हिस्से में पुताई, बास्केटबाल मैदानों की रिपेरिंग, बास्केटबाल मैदानों पर सिंथेटिक एक्रेलिक कोटिंग, इंडौर हॉल में दो गेट, बेडमिंटन हॉल के सामने हिस्से में लेंडस्केपिंग कार्य व अन्य रिपेरिंग कार्य पर यह राशि व्यय की जाएगी। उक्त समस्त कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण करके यह कार्य संपन्न करेगा। इसके अतिरिक्त भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा हॉकी खेल की खेल सामग्री पर लगभग 14 लाख रुपए व्यय करेगा। इसका भी टेंडर प्रक्रिया भारतीय खेल  प्राधिकरण के क्षेत्रिय कार्यालय द्वारा की जा चुकी है। खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव में हॉकी खेल खेलों इंडिया का स्माल सेंटर की स्वीकृति भी प्राप्त हो गयी है। इस योजना के तहत साई पहले वर्ष 10 लाख रुपए खेल एवं युवा कल्याण विभाग को देगा। जिसमें से 5 लाख रुपए माईनर रिंपेरिंग पर व्यय होगा। 2 लाख रुपए खेल सामग्री पर व्यय होगा तथा 3 लाख रुपए प्रशिक्षक की सैलरी पर व्यय होगा।  अगले तीन वर्ष तक 5 लाख रुपए के ग्रांट खेल विभाग को प्राप्त होगी। चार वर्ष पश्चात खिलाडिय़ों के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर इस योजना को आगे बढाया जाएगा।

सांसद श्री पांडेय ने बताया कि इसके अतिरिक्त भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा राजनांदगांव में सोनाबाथ, स्टीम बाथ का भी टेंडर किया जा चुका है। जिसका कार्य पूर्णता की और है। इसके अतिरिक्त अत्याधुनिक जीमए इंटरनेशनल लेवल की शूटिंग मशीन, हॉकी एवं बास्केटबाल के लिए इलेक्ट्रानिक स्कोर बोड, गोलकिपर के अभ्यास के लिए बाल थ्रो मशीन सहित हॉस्टल में खिलाडिय़ों के लिए कमरों में एसी की व्यवस्था से लेकर अन्य इंटरनेशनल लेवल की कई सुविधाएं एवं सामग्री राजनांदगांव के केन्द्र के लिए जेम के माध्यम से क्रय कर उपलब्ध करायी जा रही है। इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में पृथक से साई का हॉस्टल एवं दिग्विजय स्टेडियम में बास्केटबाल, कबड्डी, बेडमिंटन, फुटबाल खेलों के लिए सांई में सुविधाएं उपलब्ध है। इनके लिए अलग से केन्द्र के लिए भी प्रस्ताव किया गया है। राजनांदगांव में सांई के बास्केटबाल खिलाडिय़ों के नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन को ध्यान में रखकर राजनांदगांव के साई सेंटर को देश के सर्वश्रेष्ठ सेंटर में मानते 30 बालक एवं 30 बालिकाओं की आवासीय सुविधा प्रदान करते सांई के चार प्रशिक्षक को यहां पदस्थ किया है। हॉकी में भी राजनांदगांव में एक कोच पदस्थ है। जबकि एक अन्य महिला हॉकी प्रशिक्षक को शीघ्र पदस्थ किया जाना है। राशि स्वीकृति के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news