राजनांदगांव

प्रदेश की कांग्रेस सरकार गरीबों का हक छीन रही है-कुलस्ते
07-Apr-2022 6:46 PM
प्रदेश की कांग्रेस सरकार गरीबों का हक छीन रही है-कुलस्ते

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 7 अप्रैल। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने खैरागढ़  उपचुनाव के जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम चोभर, रामपुर, आमगांव और मोहगांव में आयोजित सभा को संबोधित करते कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गरीबों का हक छीन रही है। केन्द्र सरकार द्वारा भेजी जा रही राशि का दुरूपयोग हो रहा है। साथ ही केन्द्रीय योजनाओं का जो लाभ जनता को मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण यहां के लोग केन्द्रीय योजनाओं से वंचित है। जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत की गई थी, यहां वह आवास योजना का संचालन नहीं हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल कथित विकास की बातें कर रहे है, जिसे यहां की जनता भलि-भांति समझती है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के विकल्प के रूप में हमेशा भाजपा एक मजबूत पार्टी है। हमें भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर और अधिक मजबूती के साथ कार्य करने का संकल्प लेना होगा। जिससे भाजपा खैरागढ़ में विजय प्राप्त कर सके।

 केंद्र की योजनाएं प्रभावित

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि हम सब खैरागढ़  के समग्र विकास के लिए समर्पित है। केन्द्र सरकार की योजनाओं का भली-भांति संचालन हो इस दिशा में हम लगातार जुटे हुए हैं, लेकिन राज्य सरकार की ओर से जो आवश्यक मदद मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण केन्द्र सरकार की सभी योजनाएं पूरी तरह से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि खैरागढ़  विधानसभा के उपचुनाव में हम निश्चित ही विजय प्राप्त करेंगे।

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि खैरागढ़  हमेशा भाजपा का गढ़ रहा है हम यहां लगातार जीतते रहे हैं और इस बार हम फिर से जीतेंगे, क्योंकि खैरागढ़  की जनता जानती है कि खैरागढ़ की जनता के साथ कौन है और खैरागढ़ की जनता को कौन छल रहा है। खैरागढ़  के संपूर्ण विकास के लिए जो कार्य हमने किया है वह अद्वितीय है। इस मौके पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप व प्रदेश महामंत्री किरण देव सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news