राजनांदगांव

कॉप ऑफ द मंथ पुरस्कार 8 पुलिसकर्मी सम्मानित
09-Apr-2022 1:24 PM
कॉप ऑफ द मंथ पुरस्कार 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

राजनांदगांव, 9 अप्रैल। एसपी संतोष सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिस कर्मियों को शनिवार को कॉप ऑफ द मंथस पुरस्कार से सम्मानित किया है। सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों में एक निरीक्षक, एक प्र. आरक्षक, 5 आरक्षक एवं एक महिला आरक्षक शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  एसपी संतोष सिंह ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरक्षक से निरीक्षक पद के अधिकारियों को कॉप ऑफ द मंथस के रूप में चयनित कर प्रत्येक माह उन्हें प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार देने की शुरूआत जनवरी माह से की है।

इसका उद्देश्य चयनित पुलिस अधिकारियों का उत्साहवर्धन करना है। इस पुरस्कार का मूल उद्देश्य पुलिसिंग के स्तर को उंचा उठाना है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा माह मार्च में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले आरक्षक से निरीक्षक पद के अधिकारियों को कॉप ऑफ द मंथस के रूप चयनित किया गया है। जिसमें निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत थाना प्रभारी लालबाग, प्र. आर. बसंत राव थाना बसंतपुर,  आर. विभा सिंह थाना बसंतपुर, आर. प्रवीण मेश्राम थाना बसंतपुर, आर. अविनाश झा थाना कोतवाली, आर. प्रख्यात जैन थाना कोतवाली, आर. परिवेश वर्मा पुलिस चौकी मोहारा एवं म. आर. पूजा रहेकवार थाना बसंतपुर शामिल है। माह मार्च में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी 8 अधिकारियों-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा कॉप ऑफ द मंथस का प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news