राजनांदगांव

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आई देवव्रत की दूसरी पत्नी
10-Apr-2022 3:33 PM
कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आई देवव्रत की दूसरी पत्नी

महिला प्रत्याशी बनाने पर सीएम की तारीफ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अप्रैल।
खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार के आखिरी दिन दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के साथ खड़ी नजर आई। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में एक महिला होने के नाते यशोदा वर्मा को मैदान में उतारने पर श्रीमती सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तारीफों के कसीदे गढ़े।

रविवार को राजनांदगांव प्रेस क्लब से मुखातिब होते श्रीमती सिंह ने दावा किया है कि खैरागढ़ में स्व. देवव्रत सिंह के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों में उनकी भी भूमिका रही है। सिंह ने खैरागढ़ विधानसभा के लिए हर स्तर पर विकास की नई इबारते लिखी है।  विभा सिंह ने खैरागढ़ से कांग्रेस की महिला उम्मीदवार बनाए जाने पर सीएम बघेल की प्रशंसा करते बड़ा कदम बताया।

श्रीमती सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरे मन से कभी राजनीति चाह नहीं रही है। मुझे याद है कि मुझे राजा साहब ने कई बार राजनीतिक पद ग्रहण कर राजनीति सक्रिय रहने कहा था,पर मैंने हमेशा राजनीति से हटकर परिवार के साथ रहकर जनता की सेवा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी कांग्रेस अथवा किसी दल से आज तक टिकट नहीं मांगा और न कभी सरपंचों को लेकर राजनीतिक प्रदर्शन किया है। मैं हमेशा खैरागढ़ विधानसभा की जनता के हित के बारे में सोचती रही हूं और अवसर को भुनाने अचानक परदे पर आने वाली औरतत नहीं हूं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उदयपुर व खैरागढ़ में राजा देवव्रत की मूर्ति अथवा चौराहे का नामकरण की बात कर रही है, इसके लिए मैं सीएम बघेल को धन्यवाद देती हूं। इसके अलावा मेरा सुझाव है कि खैरागढ़ विस की सिद्धबाबा जलाशय का नाम राजा देवव्रत सिंह के नाम से करने के साथ प्रतिवर्ष उन्नत किसान को पुरस्कार भी राजा साहब के नाम पर करें, तो यह बड़ी श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि मैंने राजा साहब देवव्रत सिंह के गरीबों के प्रति चिन्ता को नजदीक से देखा है और उसकी स्मृति में जल्द कुछकार्य करने जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news