राजनांदगांव

जनता का मिल रहा अच्छा समर्थन -चंदेल
11-Apr-2022 3:09 PM
जनता का मिल रहा अच्छा समर्थन -चंदेल

राजनांदगांव, 11 अप्रैल। प्रदेश महामंत्री व वरिष्ठ विधायक नारायण चंदेल ने पत्रकारों से चर्चा करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मजबूत संकल्प के साथ विजय खैरागढ़ के अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने संगठन के पांचों मंडल के सभी शक्ति केंद्रों व मतदान केंद्रों तक पहुंचकर मतदाताओं से भाजपा के लिए समर्थन के लिए अपील की हैै। जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। हमारी जीत निश्चित है। हम अपने 68 शक्ति केंद्र व करीब 291 मतदान केंद्र तक पहुंचने में सफल हुए हैं। हम करीब 2,16540 मतदाताओं तक हमारे प्रत्याशी कोमल जंघेल के लिए अपील करने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धन-बल का उपयोग किया है। प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही है और जिस तरीके से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार चुनावी अभियान में अपना अधिक समय दे रहे हैं। देश के किसी ही मुख्यमंत्री ने आज इतना समय किसी भी चुनाव नहीं दिया, जितना उन्होंने दिया है। उनके चेहरे पर हार के डर को पढ़ी जा सकती है। हर मोर्चे पर हर वर्ग उनसे नाराज हैं और हमारी जीत सुनिश्चित है, जिस तरह से जनता ने हमें समर्थन किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news