राजनांदगांव

कल से 3 दिनी महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव, होंगे विविध आयोजन
11-Apr-2022 3:11 PM
कल से 3 दिनी महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव, होंगे विविध आयोजन

अध्यक्ष डाकलिया के नेतृत्व में तैयारियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 अप्रैल।
श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन 12 से 14 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस दौरान विविध धार्मिक आयोजन होंगे। श्री पाश्र्वनाथ जैन मंदिर समिति के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष नरेश डाकलिया के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां की जा रही है।

 श्री डाकलिया ने बताया कि 12 अप्रैल को सुबह 6 बजे से अहिंसा दौड़ का आयोजन किया गया है। यह दौड़ जैन बगीचे से प्रारंभ होगी। सुबह 7.30 बजे उपस्थित लोगों की नवकारसी होगी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को जीवदया यात्रा सुबह 6 बजे जैन बगीचे से निकलेगी तथा 7.30 बजे उपस्थित लोगों की नवकारसी होगी। इसके बाद सुबह 8.45 से 9.45 बजे तक ज्ञान वल्लभ उपाश्रय भवन में सामूहिक सामयिक होगी। गवली सजावट का आयोजन नेम भवन में किया जाएगा। शाम 5 बजे जैन बगीचे से बाइक रैली निकलेगी तथा शाम 7.30 बजे से म्यूजिकल अंताक्षरी व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी।

श्री डाकलिया ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 6 बजे जैन बगीचे से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। उपस्थित लोगों की नवकारसी के बाद सुबह 8.30 बजे जैन मंदिर से वरघोड़ा निकलेगा। इसके बाद पूर्वान्ह 11.30 बजे जैन बगीचे में सकल जैन श्री संघ का स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के बाद दोपहर 12 बजे से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि वरघोड़े से संबंधित सभी बोलियां 13 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान होगी। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सरला लुनिया, वंदना पारख, स्नेहा गोलछा एवं अंकिता संचेती  से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियों में ट्रस्टी रिद्धकरण कोटडिया, राजेंद्र कोटडिया (गोमा), अजय सिंगी, संयोजक रोशन गोलछा एवं नरेश बैद का विशेष सहयोग मिल रहा है। इनके अलावा समाज के युवा साथी भी आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news