राजनांदगांव

खैरागढ़ के महाराजा व विधायक का हमेशा हुआ अपमान-कौशिक
11-Apr-2022 3:42 PM
खैरागढ़ के महाराजा व विधायक का हमेशा हुआ अपमान-कौशिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 अप्रैल।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने छुईखदान में पदयात्रा निकालकर भाजपा के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान नर्तक दल के साथ प्रमुख मार्गों से होकर पैदल भ्रमण किया। पदयात्रा में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि खैरागढ़ के जनमानस कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा महाराजा व विधायक रहे स्व. देवव्रत सिंह का अपमान करते रहे हैं। उनका अपमान समूचे खैरागढ़ क्षेत्र का अपमान है। यही वक्त है कि अपने मताधिकार के माध्यम से क्षेत्र की जनता भाजपा का समर्थन कर कांग्रेस को करारा जवाब दे।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी-क्षेत्रवासी मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news