राजनांदगांव

फिरोज प्रदेश हॉकी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष
11-Apr-2022 7:13 PM
फिरोज प्रदेश हॉकी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी. रविशंकर व महासचिव मनीष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 11 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी पुन: अगले कार्यकाल के लिए निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। रविवार को छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष सहित 16 पदों के लिए नामांकन भरने का दिन था। पूर्वान्ह 11 से दोपहर 2 बजे तक म्युनिसिपल स्कूल मैदान स्थित छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के चुनाव कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए 1, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 1, उपाध्यक्ष के लिए 4 (2 पुरूष व 2 महिला), सचिव के लिए 1 पद, सह-सचिव के लिए 4 (2 पुरूष व 2 महिला), कोषाध्यक्ष के लिए 1 पद, कार्यकारिणी के लिए 5 पद के लिए नामांकन प्राप्त हुए हंै।

निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता गुणेन्द्र साव एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी विरेन्द्र मेश्राम के समक्ष संघ के अध्यक्ष पद के लिए फिरोज अंसारी ने नामांकन दाखिल किया। इस पद पर और किसी अन्य ने नामांकन नहीं भरा। जिसकी वजह से इस पद में चुनाव की स्थिति निर्मित नहीं हुई और श्री अंसारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी तरह संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए डी.रविशंकर उपाध्यक्ष, महासचिव मनीष श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए ऑशा थॉमस भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

हरिन्दर सिंह भाटिया, एमवाय कुरैशी, विनिता नवघरे, मंजुला बिसवास (कुल 4 पद), सह-सचिव पद के लिए गोपेश्वर कहरा, राजेश मांडवी, वर्षा शर्मा, रीना बोरकर (कुल 4 पद), कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नीलमचंद जैन, अमिताभ मानिकपुरी, गजेन्द्र शर्मा, अनसार अहमद, नवीन मसीह, (कुल 5 पद) इस प्रकार सभी पदों के लिए कुल 17 नामांकन फार्म प्राप्त हुए हैं।

उक्त चुनाव प्रक्रिया के तहत 14 व 15 अप्रैल को नामांकन वापसी की प्रक्रिया सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा तथा 24 अपै्रल को छत्तीसगढ़ हॉकी वार्षिक आमसभा की बैठक कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news