राजनांदगांव

गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, दोपहर को पसर रहा सन्नाटा
12-Apr-2022 3:44 PM
गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, दोपहर को पसर रहा सन्नाटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अप्रैल।
अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सूर्य की तपिश लोगों को सुबह से हलाकान कर रही है। लोग सडक़ों पर चलने के दौरान स्कॉर्फ, टोपी और चश्मा का सहारा ले रहे हैं। दिन में आसमान से सूरज जहां आग के गोले बरसा रहा है। वहीं रात को भी लोगों को गर्मी और उमस से हलाकान होना पड़ रहा है। आलम यह है कि रात को भी दिन की तर्ज पर पसीने से तरबतर होना पड़ रहा है। रात के तापमान में हालांकि कमी होने से लोगों को ठंडकता का अहसास हो रहा है।

अप्रैल के शुरू होते ही सूर्य ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लोग गर्मी से राहत पाने पंखा, कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं। व्यापारी वर्ग दुकानों में एसी-कूलर से राहत पाने की जुगत में हैं। वहीं सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारी गर्मी से निजात पाने कूलर का सहारा ले रहे हैं। इसके साथ ही सडक़ों से आवाजाही करने वाले राहगीर भी गर्मी और धूप से बचने गन्ना रस, लस्सी व ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।

बताया जाता है वर्तमान माह में पारा करीब 40 डिग्री सेल्सियस होने से दोपहर में सडक़े जहां सूनी नजर आ रही है। वहीं दोपहर के समय आवागमन करने वाले अति आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसके साथ ही शहर के अंदरूनी क्षेत्रों के फुटपाथों पर दुकान संचालित करने वाले भी दोपहर के समय दुकानें बंद कर शाम को संचालित करने लगे हैं। सुबह सूर्य निकलने के बाद लगभग 10 से 11 बजे सूर्य की तपिश से जहां लोगों को परेशान होना पड रहा है। वहीं सडक़ों में सन्नाटा पसरने से दुकानदार भी घरों की ओर रूख कर शाम को दुकान खोलने लगे हैं।

इधर शाम को बाजार क्षेत्र में भी तापमान में गिरावट होने से लोगों की चहल-पहल बनी रहती है। सूर्य की तपिश को लेकर घर से बाहर निकलने वाले लोग हाथों में छाता व स्कार्फ बांधकर निकल रहे हैं। वहीं तापमान बढऩे से सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों की दिनचर्या प्रभावित होगी। इस बीच बढ़ती गर्मी से लोगों को अचेत होने जैसा आभास भी हो रहा है।

ठंडे पेय पदार्थों की सजी दुकानें
ग्रीष्म ऋतु के प्रारंभ होते ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे पेय पदार्थों की दुकानें शुरू हो गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ना रस, जूस व लस्सी का सेवन करने लगे हैं। शहर के ईमाम चौक, नंदई, पुराना व नया बस स्टैंड समेत अंदरूनी और बाहरी क्षेत्रों में गन्ना रस की दुकानों के अलावा जूस व लस्सी की दुकानें सज गई है। इन दुुकानों में राहगीर व अन्य लोग पहुंचने लगे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news