राजनांदगांव

खैरागढ़ उपचुनाव: गंडई क्षेत्र में 74.5 फीसदी मतदान
13-Apr-2022 3:05 PM
खैरागढ़ उपचुनाव: गंडई क्षेत्र में 74.5 फीसदी मतदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 13 अप्रैल।
खैरागढ़ उपचुनाव में मंगलवार सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदाताओं ने मतदान किया। गंडई में 74.5 फीसदी मतदान हुआ। नगर पंचायत गंडई में कुल 8990 मतदाता हैं, जिसमें से 6701 मतदाताओं ने मतदान किया।
मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ उपचुनाव 2022 में सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के बीच ही माना जा रहा है। जनता कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह के निधन बाद खाली हुए सीट के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच में था, परंतु जनता कांग्रेस और फारवर्ड डेमाक्रेटिक लेबर पार्टी भी चुनाव में अपना एक अलग ही स्थान रखते हैं।

12 अप्रैल को सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा था। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। बुजुर्ग वर्ग युवा वर्ग और अन्य सभी मतदाता वर्ग के लोग मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किए। उपचुनाव का परिणाम आगामी 16 अप्रैल को आना है।

ज्ञात हो कि विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 5250 हंै और पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 6266 है। सबसे ज्यादा मतदाता लगभग 45000 मतदाता लोधी वर्ग के हैं। इसके बाद लगभग 29000 की संख्या में आदिवासी जाति के मतदाता शामिल है।

गंडई नगर पंचायत में कुल 11 पोलिंग बूथ बनाए गए थे, जिसमें गंडई कोपेभाठा के मतदान केंद्र 75 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था, जिसे प्रशासन द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस  मतदान केंद्र में प्रतीक्षालय, पीने का पानी, प्राथमिक उपचार केंद्र, पूछताछ कक्ष, वोटर सेल्फी जोन बनाया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news