बालोद

ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश ने छोड़ा पार्टी का दामन
13-Apr-2022 4:00 PM
ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश ने छोड़ा पार्टी का दामन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 13 अपै्रल।
बालोद जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष, गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, गुंडरदेही तहसील साहू संघ के प्रथम अध्यक्ष, 15 वर्षो तक सरपंच ग्राम पंचायत  भाठागांव (रनचिरई ), सेवा सहकारी समिति भाठागांव के अध्यक्ष के पदों पर रहे क्षेत्र के नेता सुरेश साहू ने भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को भेजा।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के दो बार जिला अध्यक्ष रहे अभिषेक शुक्ला एवं अर्जुन्दा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ी। गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश साहू ने कहा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिस पीड़ा को लेकर कांग्रेस पार्टी छोड़ी है मैं उनकी सभी बातों से सहमत हूं और उनके निर्णय के साथ हूं। मैं स्वयं लंबे समय से एक कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी के रूप में लगातार तन, मन, धन से पार्टी द्वारा दिये गए दायित्वों का निर्वहन किया पर दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सरकार और कांग्रेस संगठन ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं रखा। आज सरकार और संगठन में जो बड़े बड़े चेहरे दिख रहे है उनका कांग्रेस के 15 वर्षों के संघर्ष से दूर दूर का नाता नहीं रहा। ये चेहरे सरकार के मंत्रियों और विधायकों के करीबी हो गए और मेहनतकश कार्यकर्ता काफी दूर हो गए, सरकार बनने के बाद कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहा है।

कार्यकर्ता अपने एवं जनता की समस्याओं को लेकर मंत्री विधायक के चक्कर लगा रहे है। उन्हें पूछने वाला कोई नहीं है। उनका एक छोटा सा काम नहीं हो रहा है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश साहू ने आगे कहा दुर्भाग्य है कि आज हजारो कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी, पर कांग्रेस का कार्यकर्ता उपेक्षित है। कांग्रेस की इन सभी स्थितियों को देखकर मैंने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news