राजनांदगांव

महिला मंडली ने निकाली शोभायात्रा
13-Apr-2022 4:16 PM
महिला मंडली ने निकाली शोभायात्रा

राजनांदगांव, 13 अप्रैल। छुईखदान महिला मंडली ने मां काली मंदिर में माताजी को चुनरी भेंट की। मातृ शक्ति द्वारा प्रथम बार श्रीराम मंदिर बाजार लाइन से श्रीराम जन्मोत्सव पर बालकों को श्रीराम की वेशभूषा में सजी हुई गाड़ी में बिठाकर, भगवान श्रीराम की जयघोष कर शहर भ्रमण में स्तुति श्रीरामचंद्र के कृपाल भजुमन गायन नृत्य करते शोभायात्रा निकाली गई।

मातृशक्ति के द्वारा प्रथम बार इस आयोजन में सरिता शर्मा, शैल शर्मा, किरण गुप्ता, अर्चना दुबे, राजपरिवार की लतारानी वैष्णव, नीलम बक्षी, साक्षी बक्शी, शशी तिवारी, डाली तिवारी, विमला शर्मा, अनिता चौहान, तृप्ति वैष्णव, राजकुमारी राजपूत, लीला वर्मा, संगीता ठाकुर, निशा नामदेव, प्रेमलता तिवारी, श्यामा तिवारी, अंजु तिवारी, चंंचल, ज्योति मारूतकर, रेखा महोबिया, शकुन महोबिया, रिंंकी तिवारी, प्रिया बक्शी, श्वेता बक्शी आशा आदि सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल रहीं।

शोभायात्रा शहर भ्रमण पश्चात रानी मंदिर छुईखदान में राजपरिवार की लता रानी लाल जेके वैष्णव द्वारा शामिल महिलाओं का स्वागत किया गया। साथ ही भगवान को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। उक्त जानकारी महिला मंडली की किरण गुप्ता एवंं सरिता शर्मा ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news