राजनांदगांव

महावीर जयंती पर ओम अरिताणं की गूंज
14-Apr-2022 3:56 PM
महावीर जयंती पर ओम अरिताणं की गूंज

जैन समुदाय ने दो साल बाद निकाली भव्य शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 अप्रैल।
भगवान महावीर की जयंती पर शहर में गुरुवार को ओम अरिताणं की गूंज रही। कोरेाना के चलते दो साल बाद पहली बार समाज ने सडक़ों में भव्य रैली और शोभायात्रा निकाली। जियो और जीने दो का संदेश लेकर समाज के लोगों ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने और पथ में चलने का संकल्प लिया। इससे पहले महिलाओं और पुरूषों की अलग-अलग जत्थे ने सडक़ में धार्मिक गीत गाये। भक्तिमय माहौल के बीच सुबह से समाज के प्रबुद्धजनों ने रैली और भव्य शोभायात्रा में बढ़-चढक़र भाग लिया।

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन 12 से 14 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार शाम बाइक रैली निकाली और शहर भगवान महावीर के संदेश गंूजने लगे। जियो और जीने दो तथा अहिंसा परमो धर्म के नारों से आसमान गंूज उठा। यह रैली ऐतिहासिक रही, क्योंकि शहर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में बाइक रैली निकाली थी।

श्री पाश्र्वनाथ जैन मंदिर समिति के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष नरेश डाकलिया के नेतृत्व में निकली यह बाइक रैली शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए देर शाम को वापस जैन बगीचे पहुंचकर संपन्न हुई। मैनेजिंग ट्रस्टी श्री डाकलिया सहित ट्रस्टी रिद्धकरण कोटडिया, राजेन्द्र कोटडिया गोमा, अजय सिंगी, संयोजक रोशन गोलछा एवं नरेश बैद के मार्गदर्शन में बिहार सेवा ग्रुप के मोहिल कोटडिया तथा जैनम बैद के नेतृत्व में बुधवार को सुबह 6 बजे अहिंसा एवं जीव दया यात्रा निकाली गई। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के निमित्त तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन बुधवार को निकलने वाली अहिंसा यात्रा सह जीवदया यात्रा का आयोजन जैन साधु साध्ची के प्रति सेवा हेतु समर्पित नगर की संस्था विहार सेवा ग्रुप द्वारा किया गया।

यह यात्रा सकल जैन श्री संघ के सभी सदस्यों के साथ सुबह 6 बजे जैन बगीचा से प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: जैन बगीचा पहुंचकर संपन्न हुई। इसयात्रा के दौरान जो भी बच्चे आकर्षक वेशभूषा या फैंसी ड्रेस में रहे, उन्हें संस्था द्वारा विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन श्री डाकलिया के नेतृत्व में शाम 5 बजे बाइक रैली निकाली। इस रैली में लगभग 800 बाइक शामिल थी और सभी बाइक में दो-दो व्यक्ति सवार थे। शाम 5 बजे जैन बगीचे से रैली प्रारंभ हुई, जो बसंतपुर पुलिस थाना के सामने से सदर बाजार, भारत माता चौक, गंज लाइन चौक से लोहारा पारा होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण करते जैन बगीचा में संपन्न हुई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news