राजनांदगांव

चुनावी गणना में सुरक्षा बंदोबस्त दिखाने पुलिस का फ्लैग मार्च
15-Apr-2022 12:58 PM
चुनावी गणना में सुरक्षा बंदोबस्त दिखाने पुलिस का फ्लैग मार्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 अप्रैल।
खैरागढ़ उपचुनाव के नतीजे से पूर्व शुक्रवार को पुलिस ने शहर के अलग-अलग रास्तों में फ्लैग मार्च किया। चुनावी गणना में सुरक्षा बंदोबस्त को प्रदर्शित करने के लिए पुलिस ने मुख्य सडक़ों में लंबा कदमताल किया। जवानों को एक साथ उतारने का मकसद तगड़ी पुलिसिंग का नमूना जाहिर करना था।

राजनांदगांव पुलिस ने खैरागढ़ उपचुनाव प्रचार के दौरान अशांत इलाकों में फ्लैग मार्च कर अपनी धमक का अहसास कराया। नतीजतन चुनाव में कहीं भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई। इसी के मद्देनजर आज शहर के मुख्य रास्तों में जवान सडक़ पर एक साथ फ्लैग मार्च करते आगे बढ़े। कल चुनाव परिणाम के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। गणना स्थल से लेकर शहर के कुछ चिन्हांकित किए गए चौक-चौराहों में पुलिस मुस्तैद रहेगी। परिणाम के बाद रैली और प्रदर्शन करने के दौरान हंगामा करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। बहरहाल आज अलग-अलग थाना प्रभारियों ने फ्लैग मार्च कर लोगों के बीच अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news