राजनांदगांव

कांग्रेस संग विकास और भाजपा के विनाश पर हुआ मतदान - कांग्रेस
15-Apr-2022 3:13 PM
कांग्रेस संग विकास और भाजपा के विनाश पर हुआ मतदान - कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 अप्रैल।
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के चुनाव संयोजक गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, चुनाव संचालक मंत्री रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, अटल श्रीवास्तव, पदम सिंह कोठारी, जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, गिरीश देवांगन,  छग प्रदेश काग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त खैरागढ़ विधानसभा हेतु मीडिया प्रमुख आरपी सिंह, सदस्य अभय नारायण राय, जिले के वरिष्ठ पूर्व मंत्री धनेश पटिला ने आम जनता के मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने को भाजपा की सुनिश्चित हार वाला जनादेश आने वाला करार देते कहा कि इस जनादेश से यह भी साबित होने वाला है कि आने वाले 2023 के आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बहुमत होगा।

प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त खैरागढ़ चुनाव हेतु नियुक्त मीडिया टीम के सदस्य जिला प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि छग राज्य में कांग्रेस सरकार में आने के बाद लगातार तीन उपचुनाव जीतने एवं चौथा उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी बड़ी अंतर से जीतेगी। खैरागढ़ की जनता को जिले की सौगात, बच्चों को आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, कॉलेज, साल्हेवारा में तहसील, जालबांधा में उप तहसील, सहकारी बैंक की शाखाएं, 50 बिस्तर के 3 अस्पताल, शुद्ध पेयजल के लिए फिल्टर प्लांट की बात कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जो कही है उस पर आम जनता का विश्वास और भूपेश है तो भरोसा है, पर मतदाता ने मतदान किया है। खैरागढ़ क्षेत्र की जनता अपने राजा पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निधन को जिस प्रकार से भाजपा ने अपनी ओछी राजनीति करते उनके दुखद निधन पर राजनीतिकरण किया। जिससे क्षेत्रीय जनता  की भावनाएं भी आहत हुई। लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार में रखते भाजपा के नेता के धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश से भी नहीं चूके और तो और भगवान राम जो सब के आराध्य है, उनको भी राजनैतिक तराजू में तोलने का जो प्रयास किए, जिसे जनता ने एक सिरे से नकार कर कांग्रेस के पक्ष में जनादेश देकर नारी शक्ति की प्रतीक यशोदा निलांबर वर्मा के पक्ष में मतदान कर जनादेश दिया है, जो ईवीएम में सुरक्षित है ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मोहन मरकाम के नेतृत्व में सत्ता और संगठन के गजब सामंजस्य और पार्टी का शीर्ष से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं के बल पर लगातार चार उपचुनाव, स्थानीय निकाय के चुनाव और ग्राम पंचायतों के चुनाव में कांग्रेस ने अपने विकास रूपी रोल मॉडल के साथ जनता के बीच जाकर जनादेश प्राप्त किया, उसी तर्ज पर खैरागढ़ में भी कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी और खैरागढ़ 15 वर्ष कुशासन भाजपा के कार्यकाल में पक्षपात पूर्ण रवैया के कारण जो विकास कार्य अवरुद्ध हो गए थे, उसे कांग्रेस सरकार पूरा कराई है और आगे भी कराएगी ।

यह ऐतिहासिक पल है कि इस निर्वाचन से खैरागढ़ को जिला बनाने का बहुप्रतीक्षित निर्णय हुआ है, जो इतिहास के पन्नों पर दर्ज रहेगा और खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के लिए विकास के साथ जुड़ेंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news