राजनांदगांव

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में एसी-कूलर की मांग, शहर के बागड़ी ब्रदर्स में रियायती दरों पर सामान उपलब्ध
15-Apr-2022 6:05 PM
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में एसी-कूलर की मांग, शहर के बागड़ी ब्रदर्स में रियायती दरों पर सामान उपलब्ध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 15 अप्रैल। रिकॉर्डतोड़ गर्मी से परेशान लोग कई तरह के उपाय कर रहे हैं। इसी कड़ी में इलेक्ट्रॉनिक बाजार दमकने लगा है। व्यापारिक कामकाज के लिहाज से शहर के बागड़ी ब्रदर्स में एयरकंडीशन, कूलर और अन्य उपकरणों की मांग बढ़ गई है। अलग-अलग कीमतों की इलेक्ट्रॉनिक सामग्रियां रियायती दर पर बेची जा रहा है।

बागड़ी ब्रदर्स के संचालक योगेश बागड़ी ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि एसी के साथ अन्य सामान शो-रूम में उपलब्ध है। एसी की मांग बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ी है। उच्च तकनीकी से लैस एसी की खरीदी-बिक्री हो रही है। कंपनियों ने आधुनिक उपकरण तैयार किए हैं। लोगों के लिए खरीदी के दौरान छूट और अन्य आर्थिक सुविधाएं दी जा रही है।

उधर एयर कंडीशन उपकरण अलग-अलग शो-रूम में विभिन्न कीमतों पर बिक रही है। इस साल गर्मी ने लोगों पर कहर बरपाया है। अप्रैल के महीने में ही गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। जबकि मई और जून का महीना बाकी है। मई के महीने में तापमान के  45 डिग्री सेल्सियस पार होने की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। गरीब तबके के लिए भीषण गर्मी से उबरना कड़ी परीक्षा से गुजरने के समान हो गया है। वहीं मध्यम वर्गीय परिवार भी गर्मी से राहत पाने के लिए औसत दर्जे की कीमत वाली इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने मजबूर हैं।

मध्यम वर्ग के लिए बिजली बिल भारी पड़ सकता है। लिहाजा सोच-समझकर एसी और  कूलर की खरीदी कर रहे हैं। इस बीच शहर के सबसे बड़े शो-रूम बागड़ी ब्रदर्स ने जरूरतमंद लोगों के लिए रियायतों का पिटारा खोला है। एसी खरीदी के लिए लोन और अन्य आर्थिक पैकेज भी मुहैया कराया गया है। निजी फाईनेंस कंपनियों के जरिये भी लोगों की जरूरतें पूरी की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही रिकॉर्ड तोड़ एसी की खरीदी शुरू हो गई है। मई के महीने में खरीदी में तेजी आने के आसार हैं। देश के नामचीन कंपनियों के एसी  को खरीदने के लिए लोग बागड़ी ब्रदर्स पहुंच रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news