राजनांदगांव
![समाज ने मनाया महावीर जन्म कल्याणक समाज ने मनाया महावीर जन्म कल्याणक](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1650026302jn__10.jpg)
गंडई, 15 अप्रैल। जैन समाज ने गुरुवार को धूमधाम से महावीर जन्म कल्याणक जयंती मनाया। समाज के लोगों ने सुबह भक्तिमय गीतों के बीच गंडई से जैन धर्मशाला पंडरिया तक शोभायात्रा निकाली। इसके अलावा समाज के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
शोभायात्रा में समाज के युवाओं से लेकर महिला व पुरूष शामिल हुए। जैन धर्मशाला से गंडई चौक और वहां से पुन: जैन धर्मशाला तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान समाज के वरिष्ठ गौतमचंद जैन द्वारा सुमधुर आवाज में भक्ति गीत गाया गया। शोभायात्रा के समापन पश्चात जैन धर्मशाला में अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा समाज के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से लोगों का चयन किया गया। जिसमें ज्ञानचंद चौरसिया को अध्यक्ष, उमेश छाजेड़ को उपाध्यक्ष, मंगलचंद चौरसिया को सचिव , मयंक सुराना को सह-सचिव, गौरव गोलछा को कोषाध्यक्ष, मुकेश सांखला को मीडिया प्रभारी, सौरव गोलछा, सुनील चौरडिय़ा को विहार प्रभारी बनाया गया। वहीं रात्रि में संजय बागरेचा द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही।