राजनांदगांव
शांतिपूर्ण मतगणना के लिए कलेक्टर का आभार
17-Apr-2022 2:05 PM
![शांतिपूर्ण मतगणना के लिए कलेक्टर का आभार शांतिपूर्ण मतगणना के लिए कलेक्टर का आभार](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1650184514jn__5.jpg)
राजनांदगांव, 17 अप्रैल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन का मतगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न होने पर मतगणना कार्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतगणना में ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में लगे जवानों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व मीडिया के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।