राजनांदगांव

खैरागढ़ की जनता ने भूपेश सरकार की नीतियों से खुश होकर भाजपा के अहंकार को तोड़ा - ओस्तवाल
17-Apr-2022 3:08 PM
खैरागढ़ की जनता ने भूपेश सरकार की नीतियों से खुश होकर भाजपा के अहंकार को तोड़ा - ओस्तवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 अप्रैल।
शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री व पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने जारी बयान में कहा कि खैरागढ़ की जनता ने भूपेश सरकार की नीतियों से खुश होकर भाजपा के मामा-भांजा के अहंकार को तोड़ा है।
श्री ओस्तवाल ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भूपेश बघेल के तीन वर्ष के कार्यकाल की जो खैरागढ़ विकास के लिए और छग प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने जो घोषणा पत्र में वादे 2018 के चुनाव में किए थे, उसमें से लगभग 28 वादों को भूपेश बघेल सरकार ने पूरा किया है। शेष वादों को भी पूरा करने का प्रयास कांग्रेस पार्टी करेगी।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता खैरागढ़ उपचुनाव में एकजुटता का जो परिचय दिया है, वह सराहनीय है। खैरागढ़ की जनता ने रमन सरकार के 15 साल के कार्यकाल के भ्रष्टाचार और खैरागढ़ के विकास विरोधी रवैया और मामा-भांजा की जो अंदरूनी सांठ-गांठ को खैरागढ़ की जनता ने 15 साल तक जो भोगा है, जिसका जवाब उपचुनाव में खैरागढ़ की जनता ने ऐतिहासिक मतों से कांग्रेस प्रत्यशी को जीताकर दिया है।

 उन्होंने कहा कि डॉ. रमन ङ्क्षसह और भांजा विक्रांत सिंह सहित भाजपा नेताओं को राजनीति का जो आईना पिछले चुनाव के वोट और वर्तमान भाजपा के हार के वोट के जो आंकड़े दिखााए हैं, इससे अब भाजपा नेताओं को सबक ले लेना चाहिए कि जनता  को जमीनी नेता भूपेश बघेल जैसे नेता की जरूरत है इस छग प्रदेश को।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news