राजनांदगांव

पूर्व पार्षद मनोज लोढ़ा का निधन
18-Apr-2022 1:43 PM
पूर्व पार्षद मनोज लोढ़ा का निधन

राजनांदगांव, 17 अप्रैल। कामठी लाइन स्थित शुक्ला अपार्टमेंट निवासी पूर्व भाजपा पार्षद मनोज लोढ़ा (50)का सोमवार को निधन हो गया। वे दो बार भाजपा से पार्षद निर्वाचित हुए थे। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनके निधन से भाजपा व समाज में शोक की लहर है। वर्ष 2005 से 2010 और 2015 से 2020 तक स्व. लोढ़ा पार्षद निर्वाचित होकर निगम में पहुंचे थे। उनके निधन पर पूर्व सांसद अशोक शर्मा, जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, नीलू शर्मा, भरत वमा, पवन मेश्राम, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु व अन्य भाजपा पार्षदों व पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। आज स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news