राजनांदगांव

उपचुनाव का जनादेश दर्शाता है भूपेश सरकार के प्रति जनता का विश्वास - अभिमन्यु
18-Apr-2022 3:29 PM
उपचुनाव का जनादेश दर्शाता है भूपेश सरकार के प्रति जनता का विश्वास - अभिमन्यु

राजनांदगांव, 18 अप्रैल। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की यशोदा वर्मा के बड़े अंतर से जीत हासिल करने पर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा ने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए शुभकामनाएं देते कहा कि कांग्रेस की यह जीत सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के ऊपर जनता का विश्वास दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण रूप से खैरागढ़ की जनता ने अपने विधायक राजा देवव्रत सिंह को खो दिया। राजा देवव्रत सिंह के व्यक्तिगत संबंध व व्यक्तित्व की एक अलग छाप थी। पिछले चुनाव में कांग्रेस तीसरे स्थान पर थी, लेकिन इस बार जब जनता ने राज्य की भूपेश सरकार के जनहितकारी कार्य देखे हैं व मुख्यमंत्री बघेल की कार्यशैली देखी है। जिसके बाद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत दिया है, जो इस बात का प्रमाण है कि खैरागढ़ की जनता ने बात दिया है कि भूपेश है तो भरोसा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news