राजनांदगांव

भूपेश सरकार के काम की जीत-सुरेश
18-Apr-2022 3:45 PM
भूपेश सरकार के काम की जीत-सुरेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
डोंगरगढ़, 18 अप्रैल।
खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस  की जीत से भूपेश है तो भरोसा का नारा की सार्थकता  सिद्ध हुई है।  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा ने एक बयान में कहा कि जनता जानती है कि भूपेश सरकार जो कहती है, वह करती है। आम जनता का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में पूरे कांग्रेस पार्टी संगठन एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने एक साथ काम करके बता दिया, कांग्रेस पार्टी एक है और आने वाले दिनों में  एक साथ काम करेगी।

खैरागढ़ में कांग्रेस के विधायक बनने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सिन्हा की टीम ने ग्राम अछोली और ढ़ारा में आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लता साहू, महामंत्री पंचराम चंदेल, उपाध्यक्ष दिनेतू  प्रकाश जांगड़े, कोषाध्यक्ष जगदेव साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोकुल वर्मा, गोविंद वर्मा, पिछड़ा वर्ग पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन वर्मा, महामंत्री आशा मंडावी, युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष गौतम वर्मा, कार्तिक वर्मा, गोविंद वर्मा, नंदू वर्मा एवं अनिल वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news