राजनांदगांव

महिला समूह के बनाए पापड़-तेल सिंधिया को भेंट
19-Apr-2022 2:15 PM
महिला समूह के बनाए पापड़-तेल सिंधिया को भेंट

जिला पंचायत सदस्य पुष्पा और महिला सदस्यों की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अप्रैल।
आकांक्षी योजना की समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को महिला समूह द्वारा तैयार पापड़-तेल और अन्य खाद्य वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट में मिले।  
स्थानीय जिला कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा और महिला समूह की सदस्यों ने श्री सिंधिया से मुलाकात करते हुए उन्हें खाद्य वस्तुओं का पैकेट तोहफे के तौर पर दिया। श्री सिंधिया ने महिला समूह के कार्यों की जानकारी ली। जिपं सदस्य पुष्पा ने समूह की गतिविधियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। महिला समूह द्वारा केंद्रीय मंत्री से भेंट के दौरान अन्य सुझाव भी दिए गए। केंद्रीय मंत्री ने समूह के कार्यों की सराहना करते अगले दौरे में व्यक्तिगत रूप से समूह के कार्यस्थल में पहुंचने का आश्वासन दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news