राजनांदगांव

कांग्रेस जो कहती है वो करती है- महेन्द्र
19-Apr-2022 3:24 PM
कांग्रेस जो कहती है वो करती है- महेन्द्र

राजनांदगांव, 19 अप्रैल। खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा पर कांग्रेस की जीत ने यह साबित कर दिया कि जनता अब भाजपा के 15 वर्षों के कुशासन का प्रतिशोध लेना शुरू कर चुकी है। डॉ. रमन ने अपने पूरे कार्यकाल में जनता का केवल शोषण किया और खुद का खजाना भरते रहे। कांग्रेस ने उन गड्ढों को न सिर्फ भरने का प्रयास किया, बल्कि प्रदेशभर के उन लोगों को चिटफंड में डूबे पैसे भी वापस दिलाए, जो भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन में लुटे गए थे।

कांग्रेस की यशोदा नीलाम्बर वर्मा के बड़े अंतर से खैरागढ़ चुनाव जीतने के बाद प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस की यह जीत सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के ऊपर जनता का विश्वास दर्शाती है। उपचुनाव में जनता ने कांग्रेस को प्रचंड बहुमत देकर खैरागढ़ की जनता ने बता दिया है कि भूपेश है तो भरोसा है। वर्षों पुरानी जिले की मांग को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मात्र कुछ घंटों में पूरा कर यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है।

श्री यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लेते कहा कि भाजपा ने तमाम केंद्रीय नेताओं का सहारा उपचुनाव में लिया, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अकेले अपने दम पर लगातार आमसभा कर कांग्रेस को जीत दिलाई। भाजपा ने ही इस चुनाव को सेमीफाइनल कहा था और सेमीफाइनल में वो बुरी तरह से हार गई है और आने वाले फाइनल में भी भाजपा को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news