राजनांदगांव

कांग्रेस डिजिटल सदस्यता में छग असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस प्रथम स्थान पर - वैष्णव
20-Apr-2022 3:37 PM
कांग्रेस डिजिटल सदस्यता में छग असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस प्रथम स्थान पर - वैष्णव

राजनांदगांव, 20 अप्रैल। राष्ट्रीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की तरफ  से देश में डिजिटल मेम्बरशिप 15 अप्रैल से चलाया जा रहा था। इसमें असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने 10022 एम. रोलर सदस्यों को जोडक़र प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस राजनांदगांव जिलाध्यक्ष योगेन्द्र दास वैष्णव एवं सदस्यों में हर्ष व्याप्त है।

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र दास वैष्णव ने आलोक पांडे को बधाई संदेश देते बताया कि भारत देश में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का सबसे मजबूत संगठन सिर्फ  छत्तीसगढ़ में आलोक पांडे के नेतृत्व में काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस की मजबूती के लिए हर कदम पर संघर्षशील हैं। आलोक पांडे  द्वारा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत से काम किए हैं। मजदूरों की हर लड़ाई को आलोक पांडे ने गंभीरता से लेकर न्याय दिलवाया है। बहुत कम समय में छत्तीसगढ़ में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की एक बहुत बड़ी टीम श्री पांडे के नेतृत्व में काम कर रही है। आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत पर फिर से सरकार बनाने जा रही है और हम सब प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे के नेतृत्व में 2023 के मिशन की तैयारी में लग चुके हैं। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की जनकल्याण योजनाओं को हम 2023 से पहले हर मजदूर हर गरीब एवं हर युवा और घर-घर तक सरकार की जनकल्याण योजनाओं को पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news