राजनांदगांव

आधी रात बरसे बादल, गर्मी से अगले कुछ दिन राहत
22-Apr-2022 12:53 PM
आधी रात बरसे बादल, गर्मी से अगले कुछ दिन राहत

अप्रैल की गर्म हवाओं से रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 अप्रैल।
अप्रैल माह में पड़ रही भीषण गर्मी से अगले कुछ दिन मौसम का रूख बदला रहेगा। इसका उदाहरण गुजरी रात को बरसे बादल के चलते गर्मी से लोगों को राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजनांदगांव शहर और अन्य इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश के छींटे पड़े। कुछ देर तक मूसलाधार बारिश हुई और उसके बाद धीमी रफ्तार में बूंदाबांदी होती रही। आधी रात को मौसम के करवट बदलने का असर शुक्रवार की सुबह तेज पडऩे वाली गर्मी से राहत के तौर पर दिखा।

आज सुबह ठंडी हवाएं चली और दोपहर को भी पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप की तुलना में कम रही। अप्रैल का पूरा महीना भीषण गर्मी के चलते लोगों के लिए परेशानी का कारण रहा है। लोगों की दिनचर्या बेतहाशा पड़ी गर्मी से प्रभावित हुई है। 40-42 डिग्री सेल्सियस पर रोजाना तेज धूप और गर्मी रही। गर्म हवाओं के थपेड़े पडऩे से लोग अगले माह मई की गर्मी को लेकर चिंतित हो गए हैं। अप्रैल में रिकार्डतोड़ गर्मी पड़ते देखकर सरकार को स्कूलों की समय से पहले छुट्टी घोषित करनी पड़ी। कल आधी रात के बाद बारिश होने से आज का दिन तापमान में लिहाज से सुकुनभरा रहा। दिन का तापमान भी अन्य दिनों के मुकाबले कम रहा। बारिश के असर से तापमान 36 से 38 डिग्री तक रहा। यानी आज 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट रही।

उधर दिन में भी लोगों को काफी राहत का अहसास हुआ। गर्म हवाओं के चपेटे में आने से लोग बीमार भी होने लगे हैं। खासतौर पर छोटे बच्चे गर्म हवाओं के जद में आने से बुखार और अन्य शारीरिक बीमारियों से जूझ रहे हैं। चिकित्सकों ने बच्चों को घर में ही रहने की सलाह दी है। हीट वेव के दौरान बच्चों में अतिज्वर की शिकायत हो सकती है। बहरहाल आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में गमी के लिहाज से सुकुन दिलाने जैसा रहा।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news