राजनांदगांव

चिलचिलाती धूप में पेयजल संकट, महिलाओं ने दिया धरना
22-Apr-2022 2:46 PM
चिलचिलाती धूप में पेयजल संकट, महिलाओं ने दिया धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 अप्रैल।
शहर के कौरिनभाठा वार्ड में व्याप्त पेयजल संकट से जूझते नागरिकों ने नाराज होकर चिलचिलाती धूप में निगम प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया।
महिलाओं का आरोप है कि कौरिनभाठा में पानी को लेकर संघर्ष की स्थिति है। ऐसे में निगम प्रशासन लोगों की इस बुनियादी समस्या को दूर करने में नाकामी हो गया है। पार्षद गगन आईच के नेतृत्व में निगम प्रशासन के विरोध में नारे लगाए गए।

पिछले कुछ दिनों में निर्धारित समय से परे नल से पानी आ रहा है। ऐसे में लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। निगम प्रशासन से मांग करते आंदोलित महिलाओं ने कहा कि एक-दो दिन में स्थिति सुधार नहीं होने पर सडक़ में उतरकर बड़ी लड़ाई की जाएगी।

महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर काफी देर तक धरना दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने निगम प्रशासन की खामियों को गिनाया।
इस दौरान जिला भाजपा प्रवक्ता रविंद्र सिंह, पार्षद विजय राय, राजेश यादव, अरूण राव, विक्रांत साहू,चंद्रिका उईके, गिरजा धनकर, हेमिन धनकर, रत्ना यादव, परदेशिन और देवकी समेत अन्य महिलाएं शामिल थी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news