राजनांदगांव

अर्जुनी में मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती
23-Apr-2022 3:34 PM
अर्जुनी में मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 अप्रैल।
भक्त माता कर्मा की जयंती गत् दिनों ग्राम अर्जुनी में हर्षाेल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक दलेश्वर साहू व अध्यक्षता कमलकिशोर साहू ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में अमरनााि साहू, टिकेश साहू, हेमंत साहू, हीरा निषाद शामिल रहे।

कार्यक्रम में विधायक श्री साहू ने कहा कि माता कर्मा ने समाज को नई चेतना और दिशा प्रदान की है। उसके संदेशों को सर्वसमाज को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने साहू समाज के लिए भवन निर्माण का भी आश्वासन देते सरपंच को निर्माण कार्य के लिए सहयोग प्रदान करने प्रेरित किया। सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए भावदास साहू व पूर्व जिला अध्यक्ष किसुन साव सहित अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

अध्यक्षता करते कमलकिशोर साहू व अमरनाथ साहू ने सामाजिक कुरीतियों के खंडन व सामाजिक एकता संगठन को सुदृढ़ करने संबंधी प्रेरक विचारों को प्रेषित किया। इंदुमती साहू ने समाज को दो लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  जयश्री साहू,  नीरा साहू,  मदन साहू,  अंजोर सिंह साहू, इंदुमती साहू, चेतन दास साहू,  टामेश साहू,  बलीराम साहू, धनराज साहू,  सुरेन्द्र साहू,  दिनेश साहू,  मोहनीश साहू,  चुनेश्वर साहू, द्रोपती साहू,  पीडी साहू,  सीएल हिरवानी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव लविंद्र साव व आभार ज्ञापन भैयालाल साहू ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news