राजनांदगांव

भवन निर्माण का उद्घाटन, मुख्य वन संरक्षक रैना को दी विदाई
23-Apr-2022 3:35 PM
भवन निर्माण का उद्घाटन, मुख्य वन संरक्षक रैना को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 अप्रैल।
वन मंडल राजनांदगांव परिसर में कर्मचारी योजना के तहत महिलाओं के लंच एवं सुलभ समस्या की मांग वर्षों से की जा रही थी। इसके तहत वन मंडलाधिकारी सलमा फारूखी द्वारा समय रहते उक्त भवन का निर्माण किया गया।
उद्घाटन भाव.से. मुख्य वन संरक्षक शालिनी रैना एवं भाव.से. वन मंडलाधिकारी राजनांदगांव सलमा फारूखी के कर कमलों से किया गया। इससे वन मंडल के महिला कर्मचारियों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी एवं मुख्य वन संरक्षक को धन्यवाद दिया गया।

मुख्य वन संरक्षक श्रीमती रैना का स्थानांतरण दुर्ग वृत्त दुर्ग से प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर हुआ है। जिसके सम्मान विदाई समारोह में समस्त वन मंडल राजनांदगांव स्तर के अधिकारी-कर्मचारी योगेश साहू स.व.सं. उप वन मंडलाधिकार राजनांदगांव, अमृतलाल खूंटे उप वन मंडलाधिकारी मानपुर, रमेश खंडेलवाल अध्यक्ष लघु वनोपज जिला यूनियन राजनांदगांव, बीपी चौबे से.नि. वनक्षेत्रपाल, केएल निर्मलकर उप प्रबंध संचालक, केएल निषाद, टीडी धृतलहरे, किशोरी साहू, परिक्षेत्र अधिकारी एवं समस्त कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news