राजनांदगांव

तेज गर्मी में लहलहा रही फसल
25-Apr-2022 12:44 PM
 तेज गर्मी में लहलहा रही फसल

गर्मी में धान की फसलों के लिए बढ़ा रूझान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 अप्रैल
। डोंगरगांव ब्लॉक के अर्जुनी व आसपास के गांव के किसान ग्रीष्मकालीन फसल लेने अधिक रूचि दिखा रहे हैं। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के बीच इस क्षेत्र के किसान धान की फसल लेने पीछे नहीं हट रहे हैं। इससे क्षेत्र के खेत धान की फसलों से लहलहाने लगे हैं। खेतों में पानी का भराव और फसलें लहलहाने से इस क्षेत्र का तापमान में भी गिरावट है। क्षेत्र के किसान सिंचाई के लिए पानी की सुविधा मिलने से अपने खेतीहर जमीन में फसलें लगा रहे हैं। वहीं खेतों में पसीना बहाकर फसलों को तैयार करने जुटे हुए हैं।  भीषण गर्मी में भी किसान अपनी पुश्तैनी काम खेती से पीछे नहीं हटते खेतों को हराभरा बनाकर फसलें तैयार कर रहे हैं।

धान के खेतों में धान की बालियां हवा के झोंकों से लहरा रही है। आगामी दिनों फसलें पककर तैयार होने के बाद किसान इसकी कटाई कर सकेंगे। इधर किसान  खेतों में बोर और अन्य स्रोतों से फसलें तैयार कर रहे हैं। बताया जा रहा है गर्मी की फसल तैयार करने में किसानों को अधिक मेहनत और लागत भी ज्यादा लगता है, क्योंकि गर्मी के सीजन में पानी की किल्लत अधिक रहती है। बताया जा रहा है कि गर्मी फसल के लिए खेतों में सिंचाई के लिए पानी बोर व अन्य साधनों के लिए लागत लगती है। वहीं अन्य साधनों के दाम भी अधिक होते हैं। वहीं इस सीजन में खेतों की रखवाली भी करनी पड़ती है। ऐसे में मेहनत और लागत अधिक लगता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news