राजनांदगांव

समस्या निवारण शिविर का जायजा लेने पहुँचीं विधायक छन्नी
25-Apr-2022 3:17 PM
समस्या निवारण शिविर का जायजा लेने पहुँचीं विधायक छन्नी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 अप्रैल।
जिला प्रशासन द्वारा खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के छुरिया व चौकी के किसानों के लिए समस्या निवारण शिविर का गत् दिनों आयोजन किया। खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को हल करने का निर्देश दिया।

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में राजनांदगांव जिले के कई क्षेत्रों में धान की बंपर आवक मंडियों में हुई। वहीं कई ऐसे क्षेत्र रहे, जहां सही समय पर बारिश न होने के कारण धान की फसलों को नुकसान होने से कम पैदावार हुई। जिसका अनावरी रिपोर्ट शासन द्वारा मंगाया गया। जिससे किसानों को फसल को हुए नुकसान का बीमा राशि दिलाया जा सके। बीते माह अनावरी रिपोर्ट के हिसाब से फसल बीमा का आबंटन भी हुआ, लेकिन कई ऐसे किसान थे, जो असंतुष्ट थे और वो बीमा न मिलने की शिकायत लगातार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शासन को कर रहे थे। जिसके निराकरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा गत् दिनों खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के छुरिया व चौकी समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का विधायक श्रीमती साहू ने जायजा लेकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन,  नगर अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, जनपद सदस्य विपिन यादव, चुम्मन साहू, सभापति भुनेश्वरी साहू, ईश्वर साहू, पुष्पा सिन्हा, पार्षद राधे ठाकुर, लक्ष्मी यादव व क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news