राजनांदगांव

पचमढ़ी एडवेंचर में नांदगांव से 20 रोवर रेंजर शामिल
26-Apr-2022 3:14 PM
पचमढ़ी एडवेंचर में नांदगांव से 20 रोवर रेंजर शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 अप्रैल।
स्कूल शिक्षा विभाग के वित्तीय अनुदान से राज्य स्तर पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन व्यक्तित्व विकास शिविर 17 से 21 अप्रैल तक राष्ट्रीय एडवेंचर इंस्टीट्यूट पचमढ़ी मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया। जिसमें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के विनोद सेवन लाल चन्द्राकर संसदीय सचिव व विधायक एवं राज्य मुख्य आयुक्त केके सोनी राज्य सचिव के निर्देश अनुसार 9 स्काउट रोवर, 9 गाइड रेंजर, 2 प्रभारी कुल 20 ने राजनांदगांव से प्रतिभागिता की।

जिला मुख्य आयुक्त अब्दुल रफीक खान, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट आरएल ठाकुर के दिशा-निर्देश पर सुनीता चौधरी जिला आयुक्त गाइड, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी नोडल स्काउट गाइड उषा चटर्जी, जिला सचिव देवेन्द्र अम्बादे, जिला सह सचिव विजय टेमबुरकर, जिला संगठन आयुक्त स्काउट मयूख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त गाइड जयंत्री टेकाम, जिला प्रशिक्षण आयुक्त विनोद हथेल के मार्गदर्शन में राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव विकासखंड की ई-संवर्ग शाला के गीतांजलि साहू, म.ल.बा.क. शाला सुशील साहू, रानीतराई याचना साहू, कामनी साहू सुरगी, धीरेंद्र कुर्रे मासूल, युवराज धनकर हरडूंवा, सूरज सिन्हा सेंदरी, भूमिका वर्मा मुसरा, दीपाली साहू, भूमिका मानिकपुरी रेगाकठेरा, राकेश यादव, युवराज साहू बरनाराकला, आशीष खुटेल दिवाकर, खुटेल बुधेश्वरी साहू धौराभाटा, गौरव बोरकर, भावना सिन्हा, डॉली सोनकर खुज्जी, जिला प्रभारी संतराम साहू, शासकीय हाई स्कूल मासुल, सुगंधा भिड़े साहू, शासकीय हाई स्कूल हरडूंवा के नेतृत्व में प्रतिभागिता की।

शिविर में मंकी ब्रिज, लैडर ब्रिज, चिमनी ब्रिज, रसियन वॉल, कमांडो ब्रिज, बैलेंसिंग ब्रिज, टायर वॉल, मंकी क्रोल हॉर्स राइडिंग, आर्चरी और शूटिंग गतिविधियों भाग लिया। जिला राजनांदगांव के समस्त पदाधिकारी, अधिकारी, विकासखंड सचिव स्काउट गाइड, स्काउटर गाइडर ने बधाई देते हर्ष व्यक्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news