राजनांदगांव

आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन विक्टोरिया स्कूल में
26-Apr-2022 4:13 PM
आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन विक्टोरिया स्कूल में

खैरागढ़, 26 अप्रैल। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन विक्टोरिया स्कूल में किया जाएगा। स्कूल के संचालन को लेकर विधायक यशोदा वर्मा की उपस्थिति में बैठक हुई, जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, एसडीएम टंकेश्वर साहू, डीईओ आर एल ठाकुर, बीईओ महेश भुआर्य, सीएमओ सूरज सिदार आदि शामिल हुए। काफी देर तक मंथन करने के बाद स्वामी आत्मानंद शाला का संचालन विक्टोरिया स्कूल में करना तय किया गया।

उल्लेखनीय है कि बीते साल प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला प्रारंभ किया गया था। लेकिन किसी कारणवश यहां शाला प्रारंभ नहीं हो पाया था। स्कूल संचालन को लेकर प्रशासन पर अभिभावकों ने दबाव बनाया था, जिसे देखकर बैठक रखी गई और अगले सत्र से विक्टोरिया स्कूल में अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला का संचालन किया जाएगा।

आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन शहर में न होने से अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन से पत्र व्यवहार किया था। बच्चों के भविष्य को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने गुहार लगाई थी। जिसके बाद प्रशासन में  शाला प्रारंभ करने की कवायद शुरू की थी, जिसका परिणाम सुखद रहा। इससे पहले कलेक्टर ने कन्या शाला का निरीक्षण कर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया था, लेकिन आम सहमति विक्टोरिया स्कूल में शाला संचालन को लेकर बने।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news