राजनांदगांव

लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पक्षधर पार्टी है कांग्रेस - हुसैन
26-Apr-2022 4:39 PM
लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पक्षधर पार्टी है कांग्रेस - हुसैन

राजनांदगांव, 26 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई ने गत् दिनों राजनांदगांव में कांग्रेसियों को संगठन निर्वाचन की जानकारी व मार्गदर्शन दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में संगठन निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में श्री दलवाई का राजनांदगांव आगमन हुआ था। जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news