राजनांदगांव

दो दर्जन पुलिस निरीक्षकों के तबादले
27-Apr-2022 12:25 PM
दो दर्जन पुलिस निरीक्षकों के तबादले

वन-टाईम प्रमोशन के सभी निरीक्षक बस्तर रेंज भेजे गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 अप्रैल।
राज्य पुलिस महकमे के बड़े फेरबदल में राजनांदगांव जिले के दो दर्जन से ज्यादा पुलिस निरीक्षक अन्यत्र पदस्थ किए गए हैं। प्रदेश पुलिस मुख्यालय के जारी आदेश में वन-टाईम प्रमोशन के निरीक्षकों को बस्तर रेंज में पदस्थ किया है। वहीं सीधे उपनिरीक्षक कैडर के निरीक्षकों को दुर्ग, रायपुर समेत अन्य जिलों में पदस्थ किया गया है। सरकार के आदेश में राजनांदगांव जिले के तकरीबन 27 पुलिस निरीक्षक प्रभावित हुए हैं। जिसमें कोतवाली निरीक्षक एलेक्जेंडर किरो (रायपुर), बसंतपुर थाना प्रभारी राजेश साहू (दुर्ग), प्रदीप सोरी (दुर्ग) और सतरूपा तारम को (जांजगीर-चांपा) भेजा गया है। इसी तरह वनटाईम प्रमोशन के पुलिस निरीक्षक निलेश पांडेय (सुकमा), रामेश्वर देशमुख (कांकेर), लक्ष्मण केंवट (कांकेर), अब्दुल समीर (सुकमा), दिनेश यादव (बस्तर), केशरीचंद साहू (बस्तर), शिव चंद्रा  (नारायणपुर), अमृतलाल साहू (बीजापुर), दुवेन्द्र टेकाम को (बलरामपुर) भेजा गया है।

उधर शशिकांत सिन्हा को (सुकमा), समयलाल नागेन्द्र (दुर्ग), कोमलप्रसाद राठौर (कोंडागांव), विरेन्द्र सिंह (सुकमा), कृष्णचंद मोहिले (जांजगीर चांपा), शिवेन्द्र राजपूत (रायपुर), मोहर साय (दंतेवाड़ा), व्यासनारायण चुरेन्द्र (कबीरधाम) में तबादला किया गया है। इस तरह 27 पुलिस निरीक्षकों को प्रदेश शासन ने इधर-उधर किया है।

नए निरीक्षकों की जिले में तैनाती
प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने जिले से स्थानांतरित निरीक्षकों के स्थान पर नए निरीक्षकों की तैनाती की है। जिसमें विनय सिंह, नरेश पटेल, जितेन्द्र वर्मा, गोपाल वैश्य दुर्ग से राजनांदगांव स्थानांतरित किए गए हैं। कबीरधाम से कपिल चंद्रा, रायपुर से राजेश देवदास, अजय खेस और भरतलाल बरेठ की जिले में पदस्थापना की गई है। वहीं रामवतार धुर्वे, संतोष कुमार भुआर्य, बसंत बघेल, कोमल सिंह नेताम, सुरेन्द्र स्वर्णकार, जितेन्द्र कुमार बंजारे, रामेन्द्र कुमार, मनीष धुर्वे, अनूप एक्का, ओमप्रकाश धुर्वे, उमेश बघेल,  राजेश खलको,राकेश मन्नाड़े, देवेन्द्र दर्रो, विपिन किशोर कुजूर, संतोष ठाकुर, गीतांजलि महोबिया और तेलेस्फोर टोप्पो  भी राजनंादगांव स्थानांतरित किए गए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news