राजनांदगांव

लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पक्षधर पार्टी है कांग्रेस- हुसैन
27-Apr-2022 3:55 PM
लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पक्षधर पार्टी है कांग्रेस- हुसैन

2023 में 71 को 80 और रमन को हराने का संकल्प लें कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 अप्रैल।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई ने गत् दिनों राजनांदगांव में कांग्रेसियों को संगठन निर्वाचन की जानकारी व मार्गदर्शन दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में संगठन निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में श्री दलवाई का राजनांदगांव आगमन हुआ था। जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
स्वागत पश्चात बैठक में जिले के प्रभारी महामंत्री अरूण सिसोदिया ने बैठक के उद्देश्य के संबंध में कहा कि हम सबके लिए संगठन सर्वोपरि है। संगठन के निर्देशों का पालन करना है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा व जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने कांग्रेस सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते बताया कि राजनांदगांव जिले में कांग्रेस सदस्यता अभियान पूरी निष्ठा और ईमानदारी से की गई है।

बैठक में श्री हुसैन ने कहा कि वह यहां भाषण देने नहीं संवाद करने आया हूं, क्योंकि संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस लोकतंत्र पर विश्वास करने व चलने वाली पार्टी है, लेकिन आज देश में लोकतंत्र केंद्र सरकार के कार्यों से खतरे में है। पूंजीपतियों के इशारे में चलने वाली सरकार है और चार लोग मिलकर केंद्र में सरकार को चला रहे हैं। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं को सत्ता और संगठन में बराबर की भागीदारी देने के का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी बनने के लिए सदस्य बनाना अनिवार्य है। इसके लिए हमारे शीर्ष नेताओं ने भी सदस्यता अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। संगठन चुनाव बूथ स्तर से प्रारंभ होकर जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर होगा और प्रक्रिया में कांग्रेस पार्टी का कोई भी सदस्य भाग ले सकता है। सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ ने अपना शीर्ष स्थान बनाया है। छग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार जनहित के कार्य कर रही है। जिसके कारण ही यहां कांग्रेस के सदस्य बनने में उत्साह नजर आया है। हम मिस्डकॉल से नहीं प्रमाणिकता से सदस्य बनाए हैं। केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार आम जनता को हर दिन तकलीफ देने का काम कर रही है, इसलिए 2024 के चुनाव में हमें केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंकना है और कांग्रेस की जनहितैषी सरकार बनाना है।

संगठन चुनाव के चीफ को-आर्डिनेटर प्रकाश सोनवाने ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों के उत्साह और क्रियाकलाप को देखकर हमारा भी सीना चौड़ा हो जाता है और आप सब कांग्रेस पार्टी की निष्ठा से सेवा कर रहे हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने संगठन चुनाव की बारीकियों से भी अवगत कराया। महापौर हेमा देशमुख ने संगठन चुनाव में पूरे तन-मन-धन से कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लगा हुआ है और लगेगा, इस संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में जितेंद्र मुदलियार, शाहिद भाई, क्रांति बंजारे, श्रीकिशन खंडेलवाल, निखिल द्विवेदी, शशिकांत अवस्थी, सुदेश देशमुख, हरिनारायण धकेता, रमेश डाकलिया, कमलजीत पिंटू, डॉ. ऑफता आलम, रूपेश दुबे, कुतुबुद्दीन सोलंकी, राजा त्रिपाठी, रमेश जैन, हनी ग्रेवाल, राजू खान, नरेश शर्मा, चुम्मन साहू, राजकुमारी सिन्हा, नरेश शुक्ला, मामराज अग्रवाल, रामछतरी चंद्रवंशी, कांति भंडारी, हर्षिता स्वामी बघेल, शैलेंद्र छतरी, आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, कोमल साहू, रतन यादव, अनिल मानिकपुरी, घनश्याम देवांगन, नेहरू कुमेटी, संजीव गुमास्ता, चेतन साहू, भीकमचंद जैन, रामकुमार पटेल, लच्छू सामले, रमेश साहू, रितेश जैन, चंदू साहू, राहुल तिवारी, शकील रिजवी, मदन साहू, चेतन भानुशाली, कादिर सोलंकी, नरेश साहू, सज्जाक खान, मनीष साहू, ऋषि शास्त्री, गणेश पवार, महेश साहू, चिंटू शर्मा, भोजराज, शरद खंडेलवाल, संजीव श्रीवास्तव, अनिस जैन, अब्बास खान, शेख नाजिम उद्दीन, संजय महोबिया, दुर्गेश द्विवेदी, अजय मारकंडे, ललिता साहू, प्रज्ञा गुप्ता, संध्या साहू, मोहिनी सिन्हा, पूर्णिमा नागदेवे, दुलारी साहू, प्रभा वैष्णव, शिशुपाल भारती, गोपीचंद गायकवाड़, अशोक जंघेल, प्रकाश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news