कोण्डागांव

परशुराम जयंती पर निकाली रैली
04-May-2022 9:45 PM
परशुराम जयंती पर निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 मई।
कोरोनाकाल के कारण 2 वर्षों तक भगवान परशुराम का जन्म उत्सव व रैली नहीं निकाली गई।

ब्राह्मण समाज दिन मंगलवार को ऑडिटोरियम स्टेडियम से भगवान परशुराम का पूजा अर्चना पश्चात महिला, पुरुषों ने भगवा पताका, भंगवा अंग वस्त्र के साथ शाम 5 बजे बाइक रैली कार्यक्रम ऑडिटोरियम स्टेडियम से प्रारंभ होकर जगदलपुर नाका होते हुए मेन रोड, बस स्टैण्ड, जय स्तम्भ चौक, रोजगारी पारा से जगदलपुर नाका तक भव्य रैली निकाली गई। पुन: ऑडिटोरियम स्टेडियम में समापन हुई। रात्रि आठ बजे ब्राह्मण समाज द्वारा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चे, महिला, पुरुषों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। वही रात्रि भोजन के पश्चात ब्राह्मण समाजिक बंधुओं द्वारा बैठक आयोजन की गई। कोण्डागांव ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, उपाध्यक्ष आलोक दुबे, सचिव पवन झा, सलाहकार गोपाल दीक्षित, कोषाध्यक्ष एस पी तिवारी व भारी संख्या में ब्राह्मण समाज मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news